पेटरवार: लुकैया अंसारी मोड़ के पास कार पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया अंसारी मोड पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार पलट गया।इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है।समय लगभग साढ़े बारह बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार संख्या JH09 AS 7269 अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय तेज आवाज हुई।आवाज सुन आसपास के लोगो का भीड़ जुट गई।इस घटना में कुल 6 लोग घायल हुए है।