भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बार एसोसिएशन भोगनीपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र सिंह भोले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने सासंद का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष धर्मसिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।