प्रतापपुर: आम की बागवानी से बदल रही किसानों की तस्वीर, पर्यावरण संरक्षण के साथ हो रही अच्छी कमाई
प्रतापपुर प्रखंड की बभने पंचायत अंतर्गत बिरमत्कुम गांव के किसान आम की बागवानी के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। गांव में लगभग 6 एकड़ भूमि पर आम का बगीचा विकसित किया गया है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है। किसान मृत्युंजय राम और विश्वनाथ राम ने बताया कि आम की बागवान