बड़वाह: ग्राम भोगांवा निपानी मे अ.जा. समाज व मानकर निहाल समाज के सामुदायिक भवनो का विधायक बिरला ने किया भूमिपूजन
बड़वाह ब्लॉक के ग्राम भोगांवा निपानी मे क्षेत्र के निरंतर विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे विधायक सचिन बिरला ने दो सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया है।जिसमें अ.जा.समाज सामुदायिक भवन लागत विधायक निधि लागत राशि 5.00 लाख रुपए व मानकर निहाल समाज सामुदायिक भवन विधायक निधि लागत राशि 3 लाख रुपए शामिल है।