खिरकिया: खिरकिया में महिला शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप के बाद प्रभारी बीईओ प्रदीप रिछारिया पद से हटाए गए।
Khirkiya, Harda | Jun 20, 2026 खिरकिया में महिला शिक्षिका द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप रिछारिया को बीईओ पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब नरेंद्र शाह को खिरकिया विकासखंड का नया बीईओ बनाया गया है।