सोहावल: सुचिता गंज बाजार में टोना टोटका को लेकर हुई मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत व दो घायलों का उपचार जारी
सुचिता गंज बाजार में टोना टोटका को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई है। जहां परिजनों की शिकायत पर रौनाही थाना में सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में रौनाही थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।