त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर-कोलकाता-जोधपुर स्पेशल रेल सेवा की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04837 जोधपुर से 24 अक्टूबर की रात 10:30 बजे रवाना होकर 26 अक्टूबर दोपहर 12:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।