सैदपुर: सादात में कॉलेज से घर जा रही 3 छात्राएं ट्रेन देख हड़बड़ा गईं, 17 वर्षीया किशोरी की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर
सादात रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अपराह्न एक हृदयविदारक घटना हो गई। विद्यालय से घर के लिए वापस लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही 3 छात्राएं एक साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस दुखद घटना में एक छात्रा की घटनास्थल पर ही हृदयविदारक मृत्यु हो गई, वहीं एक अन्य बुरी तरह घायल हो गई। घटना में तीसरी छात्रा को मामूली चोट लगी है।