बालोद: ग्राम अरौद में पिता की सड़क हादसे में हुई मौत, अब बेटे ने भी बाइक हादसे में तोड़ा दम; बड़ा-भजिया बेचकर चलाता था घर
Balod, Balod | Jun 8, 2026 बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग पर ग्राम जगतरा स्थित एफसीआई गोदाम मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय गोविंदा कुंभकार की मौत हो गई। हादसे में उसका एक साथी भी घायल हुआ है। रायपुर में उपचार के दौरान गोविंदा ने दम तोड़ दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया।