रघुराजनगर नगरी: कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवा के वैज्ञानिकों ने कुंदहरी गांव में मूंग, उड़द, तिली व भिंडी की फसल का लिया जायजा
सतना जिले में उंचेहरा ब्लॉक के कुंदहरी गाव में गर्मी के मौसम में मूंग,उरद,तिली के साथ भिंडी की फसल को बढावा मिला है।कुंदहरी गाव में होने वाली भिंडी की डिमांड समचे जिले में बढ़ी है।अब तो थोक विक्रेता रीवा संभाग से आकर यहां से थोक के भाव मे भिंडी क्रय कर बड़े बाजार में बेच रहे है।उसी का परिणाम है कृषि विज्ञान केंद्र मझगवा के वैज्ञानिक पहुचे कुंदहरी गाव।