संडीला: संडीला नगर में बस अड्डा चौकी के पास युवक की जेब से ₹35 हजार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
Sandila, Hardoi | Jan 31, 2026 संडीला नगर में बस अड्डा चौकी से कुछ ही दूरी पर एक युवक की जेब से 35 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।नगर के सुम्बाबाग निवासी आदर्श मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपनी बिजली की दुकान बंद कर दवा लेने बस अड्डा चौराहे पहुंचे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कार से उतरा और जबरदस्ती उनकी बाइक पर लिफ्ट ली।