दिनांक 11.12.2025 को एसएसपी अलीगढ़ द्वारा अवैध कैमिकल/सॉल्यूशन सूंघने वाले नाबालिग बच्चों को पुलिस कार्यालय पर बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा बच्चों को ड्रग्स एवं कैमिकल के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिये प्रेरित किया गया ।