शिकोहाबाद पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है।थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 सर्विस रोड के पास से गुरुवार को लालाराम उर्फ लाला (निवासी गिहार कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।