नागौद: नागौद नगर परिषद के वार्ड 12 में पेयजल संकट, गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत
Nagod, Satna | Jul 1, 2026 नागौद। नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 12 सहित कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है और जब पानी आता भी है तो मात्र 10 मिनट के लिए आता है। इसके अलावा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा आ रहा हैं, जिस समस्या से परेशान वार्ड वासियों ने निदान दिलाने की मांग।