अरवल: सैदपुर धावा पेट्रोल पंप के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | May 2, 2025 शुक्रवार सुबह 10 बजे ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अरवल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दोनों हंसराज बाग के रहने वाले बताएं जा रहे हैं