छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम कलंगपुर में आयोजित सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती व भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गुण्डरदेही की धमतरी चौक में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।