जलालपुर: कोपा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Jalalpur, Saran | May 25, 2026 कोपा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को करीब 1:00 एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। पुलिस घायल को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर स्थिति में उसे पटना रेफर कर दिया गया।