धनौरा: गजरौला में बाइक सवार दंपति को सांड ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपत्ति को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, पत्नी को चोट अधिक होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी हरिश्चंद्र अपनी पत्नी गीता के साथ बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। जब इनकी बाइक कारमेल स्कूल के सामने पहुंची तो आवारा सांड ने बाइक में टक्कर मार दी।