शुजालपुर: शुजालपुर में दो घंटे तेज बारिश, निचले इलाकों में जलभराव।
शुजालपुर शहर में शुक्रवार दोपहर लगभग दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों और गलियों में पानी भर गया। गणेश मंदिर मार्ग स्थित गली नंबर-2 में जलभराव के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली।