खिरकिया: छीपाबड़ नाले से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई।
Khirkiya, Harda | Jun 17, 2026 खिड़कियां के छीपाबड़ नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले में डाली गई मिट्टी एवं गिट्टी को हटाया। आज 17 जून शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 15 के नाले पर एक कॉलोनाइजर द्वारा मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया गया।