इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 16 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा, मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Dec 4, 2024 सदर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी रोकने के लिए तीनों फीडरों से सम्बंधित क्षेत्र में अवर अभियानता के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर 1 बजे चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग के दौरान H N नगर, रणवीर नगर, I T I चौराहा, अशोक नगर शहरिया, देशरमऊ रोड में चेकिंग के दौरान 16 उपभोक्ताओं को केविल बाईपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा।