इटावा: इकदिल इलाके में हुए सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, पहचान वृद्धाश्रम के निवासी मो. शेख के रूप में हुई
Etawah, Etawah | Dec 4, 2024 इकदिल इलाके में सड़क हादसे में हुई अधेड़ की मौत मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया इस दौरान वृद्धा आश्रम के प्रबंधिका समेत अन्य स्टाफ पोस्टमार्टम हॉउस पर मौजूद रहा बताया गया कि 1 दिसम्बर को वृद्धा आश्रम से मोहम्मद शेख बिना बताए चले गए थे, जिनका इकदिल इलाके में सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई थी