रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में आठ दिन से पानी नहीं, महिलाओं ने खाली ड्रम रखकर लगाया जाम, आधे घंटे तक प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान वार्ड संख्या 2, 3, 4 और 5 की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने सड़क पर खाली ड्रम और बर्तन रखकर जाम लगा दिया तथा प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना