पूर्वी टुंडी: तालाब में बर्तन धो रही महिला को सियार ने काटा, महिला घायल
शुक्रवार शाम 5:00 परिजनों ने मिडीया को बताया धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत नूतनडीह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी। गांव की आदिवासी महिला समरी टुडू तालाब में बर्तन धो रही थी, तभी अचानक एक जंगली सियार ने उस पर हमला कर दिया। सियार के काटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।