करौली: कांग्रेस पर्यवेक्षक नदीम जावेद का ईदगाह पर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया स्वागत
हिंडौन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सर्जन अभियान के करौली पर्यवेक्षक नदीम जावेद का शहर में पहुंचने पर ईदगाह गेट पर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। पूर्व पार्षद अमर सिंह जाटव ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि एआईसीसी के करौली जिला पर्यवेक्षक नदीम जावेद का हिंडौन ईदगाह गेट पर स्वागत किया गया।