मड़ियाहू: दीनापुर गांव में थ्रेशर की चपेट में आकर श्रमिक की दर्दनाक मौत, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
बरसठी थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव में गुरुवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे।