गोला: ईद-उल-अजहा पर गोरखपुर में दिखी अकीदत, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज
Gola, Gorakhpur | May 28, 2026 गोरखपुर जिले के गोला, बड़हलगंज और उरुवा क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।