राजगढ़: विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम
विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित शीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत 42 गांवों में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। और पशुपालकों को खाद एवं हरा चारा प्रबंधन की जानकारी दी गई और पशुओं के उपचार के लिए औषधि का वितरण भी किया गया।