शामली रोड स्थित ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-फ़ित्र की नमाज को अदा किया और नमाज़ पढ़ने के बाद देश की अखंडता के लिए दुआ भी की। सुबह से ही भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पहुंचे गये थे। जिला प्रशासन ने ईदगाह पर सफाई व्यवस्था करवाई थी।