बिसवां क्षेत्र में घने कोहरे और भीषण ठंड के बावजूद पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने पूर्व की भांति बुधवार को भी अपने बिसवा स्थित कार्यालय पहुंचकर जनता दरबार का आयोजन किया। ठंड के प्रकोप के बीच भी बड़ी संख्या में फरियादी जनता दरबार में पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। जिसको सुनकर उन्होंने सम्बंधित जिम्मेदारों से फोन पर वार्ता की।