पन्ना: पन्ना में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कलेक्टर की बड़ी पहल, रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।
Panna, Panna | Apr 8, 2026 पन्ना जिला चिकित्सालय की तस्वीर जल्द बदलेगी। आज कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में हुई 'रोगी कल्याण समिति' की बैठक में अस्पताल के कायाकल्प पर मुहर लगी। कलेक्टर ने पेयजल और पाइपलाइन दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा उपकरणों की खरीदी और स्टाफ की कमी दूर करने पर सहमति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।