पटना ग्रामीण: पटना में अखबार बांटने वाला युवक दो दिन से लापता,अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान, पुलिस बोली- जल्द बरामद किया जाएगा
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बिगहा निवासी रूपेश कुमार शर्मा का बेटा रणधीर कुमार उर्फ राहुल (24) विगत शनिवार की रात से लापता है। लापता युवक की मां सुनीता देवी ने किसी अनहोनी की आशंका देखते हुए स्थानीय थाने में गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया है। अपने लिखित आवेदन में सुनीता देवी ने बताया कि उसका बेटा रणधीर अखबार बांटने का कार्य करता है।