पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी व बेटी पर चाकू से किया हमला, पति गिरफ्तार
पटना में प्रेमिका के प्यार में पागल एक पति ने पत्नी और नाबालिग बेटी को चाकू से गोद डाला। पुलिस ने मां-बेटी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेहंदीगंज थाना के मंसाराम अखाड़ा की है। मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।