पटना ग्रामीण: पटना में सीमेंट व्यापारी की अपराधियों ने दुकान में घुसकर की हत्या, हथियार लहराते हुए फरार
पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के श्रीपतपुर में अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सीमेंट व्यापारी आलोक कुमार (30) के दुकान में घुसकर गोलियों से भून डाला। आनन-फानन में पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।