पटना ग्रामीण: बसपा के प्रदेश महासचिव चंचल मिश्रा RJD में हुए शामिल, जगदानंद सिंह ने दिलाई सदस्यता
अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसके बाद 2025 में विधान सभा का चुनाव होने वाला है। विधान सभा चुनाव की रणनीति भी नेता अभी से ही बनाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में RJD कार्यालय में सोमवार को बसपा के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा, कैमूर ने अपने समर्थकों के साथ राजद मे हुए शामिल।