शाहनगर: पीएम आवास योजना: राशि मिलने के बाद पीसीओ हितग्राहियों के घर पहुंचे, जल्द निर्माण पूरा करने की अपील
ग्राम पंचायत पुरैना में प्रधानमंत्री आवास योजना 2025–26 के तहत हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंचने के बाद पीसीओ कमल प्रताप सिंह ने सोमवार को घर-घर जाकर आवास निर्माण का लेआउट समझाया और लाभार्थियों से जल्द मकान निर्माण पूर्ण करने की अपील की। इस दौरान सचिव केश सिंह और रोजगार सहायक शिवचरण चौधरी मौजूद रहे।