सांगानेर: फागी थाना पुलिस और DST टीम ने मांसी नदी में अवैध बजरी खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 माफियाओं को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की फागी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मांसी नदी में अवैध बजरी खनन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन माफियाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने एक एलएनटी एक ट्रक और एक जैसी भी मशीन को भी जप्त किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसाराम जाट,श्री राज गुर्जर व दयाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है।