मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
भोगांव क्षेत्र में द्वारिकापुर के पास एटा जिले के रुपधनी निवासी राजवीर सिंह पुत्र पुत्तू लाल अपनी पत्नी के साथ कन्नौज जिले से गर्मी से लौटकर घर वापस बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए जिला अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी का उपचार जारी है पुलिस ने शव पीएम को भेजा।