सोहागपुर: ग्राम सेमरी हरचंद में बेमौसम बारिश, मौसम में घुली ठंडक
सोहागपुर में सोमवार को सुबह से ही हवा और बूंदाबांदी का दौर चल रहा था जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई थी परंतु दोपहर 2:00 बजे ग्राम सेमरी हरचंद और उसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई जिससे ग्राम सेमरी हरचंद में सोमवार के दिन लगने वाले हाट बाजार में अफरातफरी मच गई। अचानक हुई बारिश से व्यापारी अपना सामान भीगने से बचाते रहे। बारिश इतनी तेज थी कि सड़के