पेण्ड्रा रोड गौरेला: जिले में दशहरा की रात हादसों की रात साबित हुई, अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए
दशहरा की रात हुए हादसों के बाद जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया है। इधर, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।