कलान: कुनिया नौआ बाद में बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शाहजहांपुर के तहसील कलान क्षेत्र में बुखार का कहर, गांव कुनिया नौआबाद मे शिवनाथ कुशवाहा का अविवाहित पुत्र ओमप्रताप(30) मंगलवार की रात्रि अपने धान के खेत की रखवाली कर रहा था अचानक उसे बहुत तेज बुखार आ गया। जब तक वह खेत से घर वापस आया।तब तक उसकी हालत लगातार विगड़ती चली गई।जब तक परिजन उसके इलाज के लिए वाहन का इंतजाम करते। तब तक उसकी मौत हो गयी।