अनूपपुर: दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की शांतिपूर्ण रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी
अनूपपुर। दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों ने आज एक विशाल एवं शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ तुलसी कॉलेज, अनूपपुर से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सामतपुर में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान शामिल हुए।