मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान से किसानों को हुआ भारी नुकसान, बिजली के खंभे गिरे और बिजली आपूर्ति ठप्प हुई
मड़िहान थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे एक तीव्र आंधी तूफान ने। क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस तूफान से किसानों और बिजली विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है। जिससे पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगे। बिजली के खंभे और तारों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है। फलदार वृक्षों से फल गिर गए हैं।