लहरपुर: लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन लोग और मवेशी झुलसे
रामकिशोर के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में रामकिशोर, उनकी पत्नी गीता और उनका पुत्र उपमान गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों ने घर के आंगन में बंधे मवेशियों को भी नहीं छोड़ा, जिसमें 3 भैंस और 2 गाय भी झुलस गईं जिसके चलते घायलों को सीएचसी नकहा में भर्ती कराया गया।