गुना नगर: "पैगंबर मोहम्मद साहब और अल्लाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का मुस्लिम समाज एसपी को सौंपा ज्ञापन
गुना में सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब, हजरत आयशा और अल्लाह के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में मुस्लिम समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की।