भदोही: मतदाता जागरूकता को लेकर मुसीलाट्पुर जिला स्टेडियम में खेला गया मैत्री मैच
मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन एकादश भदोही व पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसका उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने के लिए आगे आएँ और लोकतंत्र को मजबूत करें। पत्रकार एकादश की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 102 रन बनाएं। वहीं जिला प्रशासन एकादश ने एक विकेट से यह मैच जीत लिया।