जिला महामंत्री एवं घोड़ाड़ोंगरी भाजपा मंडल प्रभारी कमलेश सिंह ने शक्तिकेंद्र कान्हावाड़ी में विशेष मतदाता निरीक्षण (SIR) को लेकर अहम बैठक की। बैठक में बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ बीएलओ से विस्तार से चर्चा करते हुए SIR से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कमलेश सिंह ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का संकल्प भी लिया है ।