जशपुर: बैसाख की तपिश पर भारी ओलावृष्टि: जशपुर के बगीचा क्षेत्र में मौसम का अचानक यू-टर्न, गर्मी से राहत पर फसलों को नुकसान
जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने ऐसा करवट बदला कि लोग हैरान रह गए। करीब दो बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान बारिश की तुलना में ओलों की मात्रा अधिक रही, जिससे कुछ ही देर में खेत-खलिहान, सड़कों और घरों के आसपास का इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया।