श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में मेंटेनेंस के चलते 2 घंटे बिजली कटौती, बिजली विभाग ने दी जानकारी
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हाईवोल्टेज लाइनों के मेंटेनेंस कार्य जारी हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। सिटी जेईएन के अनुसार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक धोलिया रोड स्थित जीएसएस पर शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान माणक चौक, आडसर बास, कालूबास सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।