ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों ने बीती रात भारी उत्पात मचाया,जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।मृतकों की पहचान चाइना देवी और अमिता कुमारी के रूप में हुई है।घायलों में कमल महतो मोहन महतो और संतुला देवी शामिल है।